सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal Chairperson Raises Corruption Issue; Vows to Resign If No Investigation Is Conducted

Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका प्रधान ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, कहा-जांच नहीं हुई तो देंगे इस्तीफा

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 30 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Municipal Chairperson Raises Corruption Issue; Vows to Resign If No Investigation Is Conducted
फोटो संख्या:56- नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका के प्रधान रमेश सैनी ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में खामियों और अधिकारियों की लापरवाही का मुद्दा उठाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा है कि कि अगर जांच नहीं हुई तो वह अपने पद से इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।
Trending Videos

रमेश सैनी ने सोमवार को जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार से मिलकर सौंपे पत्र में कहा कि नगर में सड़क और नाली निर्माण कार्यों में अधिकारियों की ओर से गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना किसी तकनीकी निरीक्षण के एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में जलभराव जैसी समस्याएं पैदा होने की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर सड़कों का स्तर सही नहीं होने से बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने उपायुक्त एवं नगर आयुक्त को लिखे पत्र में टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि टेंडर की शर्तें इस प्रकार तय की जा रही हैं जिससे कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को फायदा मिल सके।
अन्य को मामूली कारणों से बाहर कर दिया जाता है। इसके अलावा निर्माण कार्यों की निगरानी में भारी लापरवाही बरती जा रही है। निगरानी के अभाव में संबंधित ठेकेदार भी अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। अधिकांश कार्य बिना अधिकारी की मौजूदगी के केवल मजदूरों के भरोसे किए जा रहे हैं।
प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि कार्य पूर्ण होने के बाद माप का कार्य ठेकेदार स्वयं कर रहे हैं। बिना भौतिक सत्यापन के ही भुगतान किया जा रहा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका और गहरा रही है।
शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और कार्यालय में अनुशासन की स्थिति भी खराब बताई गई है। कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब या गायब हैं, जबकि कर्मचारियों की उपस्थिति और रिकॉर्ड प्रबंधन में भी भारी अव्यवस्था है।
वर्जन
यदि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे गलत साबित होते हैं तो वे स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देंगे। उपायुक्त से पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उपायुक्त ने जांच का आश्वासन दिया है। --- रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed