सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal employees' strike continues

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees' strike continues
फोटो 11नगर परिषद में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मी।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 12वें दिन भी जारी रही। वहीं, फायर विभाग के कर्मचारी लगातार 35वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
Trending Videos

धरने की अध्यक्षता संयुक्त नगर पालिका इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह और गुरदयाल सिंह ने की। इस दौरान नगर पालिका इकाई महासचिव महेंद्र दायमा ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का किया जाए तथा फायर कर्मचारियों को न्याय दिया जाए। कर्मचारियों ने मांग रखी कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले फायर कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सरकारी नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करे।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक हरियाणा सरकार राज्य यूनियन के साथ बातचीत कर मांगों का समाधान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका जिला प्रधान राहुल सरवन समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
इस मौके पर महावीर प्रसाद, भीम सिंह, कृष्ण कुमार, निरंजन लाल, देवानंद, जसवंत, संजय, राजेश, रोशन, रमन, दीपक, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, जोगिंदर, प्रदीप, युवराज, दिनेश, आशीष, मनोज, रविकांत, आकाश, विनोद, लीलाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed