{"_id":"69c81a21caaae4e07b03411c","slug":"najafgarh-delhi-team-winner-in-volleyball-competition-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125168-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाॅल स्पर्धा में नजफगढ़ दिल्ली की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाॅल स्पर्धा में नजफगढ़ दिल्ली की टीम विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60 सिसोठ में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा में विजेताओं को सम्मनित करते कमेटी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सिसोठ स्थित माता भूरा भवानी मंदिर के परिसर में मेले के दौरान आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नजफगढ़ दिल्ली की टीम विजेता बनी जबकि विक्की बाघोत ने 5100 की इनामी कुश्ती जीती।
मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव व प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में 3100-3100 रुपये की दो कुश्तियां भी हुईं जिनमें ढाणी तिलोड़ी के पहलवान महाबीर और राजू पहलवान महेंद्रगढ़ विजेता रहे। वहीं 2100-2100 रुपये की दो कुश्तियों में सेठी पहलवान ढाढोत और सोनू पहलवान बाघोत ने जीत दर्ज कराई। 2100 रुपये की तीसरी कुश्ती विजेंद्र ढाढोत और पाली के पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। वॉलीबाल शूटिंग में देर रात तक चले मुकाबले में विक्की नजफगढ़ की टीम विजेता टीम को 21 हजार व अंकित पथरेडी उप विजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
माता भूरा भवानी सिसोठ में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक कवर सिंह यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति की चेयरपर्सन विजय लक्ष्मी, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप लावन, समाजसेवी प्रवीण माजरा खुर्द रहे।
महंत शक्तिनाथ महाराज, संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया, मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव, सरपंच बीरेंद्र सिंह, सूरत सिंह चेयरमैन, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया, कृष्ण यादव चेयरमैन, कोषाध्यक्ष परमजीत, सह कोषाध्यक्ष शिवकुमार, अनिल कुमार, रोहित, सचिन वॉलीबाल में विजेता टीम को माता का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
कुश्ती कोच राजेश शर्मा झाड़ली और जयबीर गौदड़ी रोहतक ने कुश्ती में निर्णायक की भूमिका निभाई। वॉलीबाल में सचिन, अंकित, नरोतम, रिंकू यादव, रोहित फौजी, जतिन ने मैच रैफरी और स्कोरर की भूमिका निभाई।
Trending Videos