पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul receives five new Advanced Life Support ambulances.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल को मिली पांच नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

Mon, 06 Jul 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Narnaul receives five new Advanced Life Support ambulances.
फोटो नंबर-09नारनौल के नागरिक अस्पताल में खड़ी एएलएस गाड़ियां। संवाद
नारनौल। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस शामिल की हैं। इनमें से पांच एंबुलेंस नारनौल जिले को आवंटित की गई हैं। इनके शुरू होने से गंभीर मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार मिलेगा और उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाना आसान होगा।
विज्ञापन

नई एएलएस एंबुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित होंगी। इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर सहित कई जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सड़क दुर्घटना, हृदयाघात, गंभीर बीमारी या अन्य आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही जरूरी चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। इससे इलाज में होने वाली देरी कम होगी और मरीजों की जान बचाने की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले चरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों को नई एएलएस एंबुलेंस भेजी जा रही हैं। नारनौल को मिली पांच नई एंबुलेंस से जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल नागरिक अस्पताल में केवल एक एएलएस एंबुलेंस ही उपलब्ध है। वहीं वर्ष 2018 और 2019 में मिली 13 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस अब काफी पुरानी हो चुकी हैं और कंडम होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नई बीएलएस एंबुलेंस की मांग भी सरकार को भेजी है।

वर्जन:
नागरिक अस्पताल में एएलएस की करीब एक दर्जन गाड़ियां आई हैं, इनमें कुछ दूसरे जिलों की भी है। नारनौल के लिए भी पांच गाड़ियां इसमें शामिल है। अभी इनकी शुरूआत नहीं की गई हैं।-डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article