सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New entrants were welcomed with garlands

Mahendragarh-Narnaul News: नव प्रवेशार्थियों का माला पहनाकर स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
New entrants were welcomed with garlands
फोटो संख्या:77- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगड़ाना में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते  स्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगड़ाना में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का माला पहना कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
Trending Videos

प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि छठी में नितिन प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व क्रांति तृतीय रही। सातवीं कक्षा में लक्ष्मी प्रथम, मुनेश द्वितीय व करिश्मा तृतीय रहीं। आठवीं कक्षा में मनकेश प्रथम, केशव द्वितीय व अभय कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौवीं कक्षा में अंशु प्रथम, विपिन द्वितीय व अनु तृतीय रहीं। 11वीं कक्षा में खुशी प्रथम, हिमांशी द्वितीय व मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य वीरेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एबीआरसी समीना ने किया। इस दौरान वीरेंद्र, ओमवती, संगीता, शर्मिला, गजेंद्र, अन्नू, सचिन, सुनीता, सपना, बबीता, अनीता, दिनेश जी, एसएमसी प्रधान जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed