सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No wheat procurement in the mandis on the first day, only 30% of the harvest has been completed.

Mahendragarh-Narnaul News: मंडियों में पहले दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद, अभी तीस फीसदी ही हुई कटाई

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
No wheat procurement in the mandis on the first day, only 30% of the harvest has been completed.
फोटो संख्या:74- खेत में सूखने के लिए डाली गई गेंहू की फसल---संवाद
विज्ञापन
नारनौल-महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू तो कर दी गई लेकिन पहले दिन कोई किसान गेहूं लेकर मंडी में नहीं पहुंचा। इसकी वजह से गेहूं की खरीद नहीं हुई। महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली की मंडियों में पहले दिन गेहूं नहीं पहुंचा।
Trending Videos

क्षेत्र में अभी 30 प्रतिशत ही किसानों ने गेहूं की कटाई की है। अभी मंडियों में उपज पहुंचने में करीब एक सप्ताह से अधिक का समय लेगा। वहीं 28 मार्च से शुरू हुई सरसों खरीद के पांचवें दिन बुधवार को मंडी में सरसों नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हुई 8.5 मिमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिनकी फसलें खलिहानों में पड़ी हैं या कटाई के अंतिम चरण में हैं उन्हें सरसों और गेहूं की फसल खराब होने की आशंका है।
नमी बढ़ने से दानों में अंकुरण का खतरा पैदा हो गया है। यदि ऐसा होता है, तो सरसों की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा और किसानों को उचित दाम मिलने में मुश्किल आ सकती है। गेहूं की कटाई भी अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है। अभी तक केवल लगभग 30 प्रतिशत गेहूं की ही कटाई हुई है।

फोटो संख्या:74- खेत में सूखने के लिए डाली गई गेंहू की फसल---संवाद

फोटो संख्या:74- खेत में सूखने के लिए डाली गई गेंहू की फसल---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed