सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One woman died and 10 people were injured in a road accident

Haryana: ऑटो और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत और 10 लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

नारनौल में हमीदपुर के पास ऑटो व कार की सोमवार को टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी है और वहीं एक महिला की मौत हो गई। 

One woman died and 10 people were injured in a road accident
सड़क हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नारनौल-सिंघाना रोड पर हमीदपुर के पास ऑटो व कार के बीच टक्कर होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। ऑटो में सवार सभी पटीकरा गांव से बापड़ोली गांव में शोक व्यक्त करने जा रहे थे। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।
Trending Videos


 जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पटीकरा से ऑटो में सवार होकर करीब 14 लोग एनएच-11 से होते हुए बापड़ोली जा रहे थे। गांव हमीदपुर के पास बापडोली गांव की ओर जाने के लिए रास्ता जाता है।  यहां कार और ऑटो की टक्कर होगी और ऑटो का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। ऑटो के पलटने सवारियां ऑटो के नीचे पलट गई जिससे चीख पुकार मच गई। वहीं, टक्कर लगने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे की सूचना लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को दी जिसके बाद सभी घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने पटीकरा निवासी 48 वर्षीय रेशमी देवी को मृत घोषित कर दिया। 

ऑटो में सवार 50 वर्षीय चंद्र प्रकाश, 32 वर्षीय ललिता, 42 वर्षीय शशि बाला, 28 वर्षीय मौसम, 45 वर्षीय भुलिया देवी, 35 वर्षीय अशोक, 28 वर्षीय मोनिका, 39 वर्षीय सुमन, 2 वर्षीय निहांशी और 19 वर्षीय जार्ज कुमार घायल हो गए। बताया जा रहा है इनमें जार्ज कुमार की गंभीर हालात होने की वजह से परिजन उसे बहरोड़ लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed