सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only applications are being received for ITIs; the portal is not displaying the names of the institutes.

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में आ रहे केवल आवेदन, संस्थानों के नाम नहीं दिखा रहा पोर्टल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Only applications are being received for ITIs; the portal is not displaying the names of the institutes.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन समाप्त होने के कगार पर है लेकिन पोर्टल अब भी सही से काम नहीं कर रहा है। संस्थानों में आवेदन तो पहुंच रहे हैं लेकिन आवेदक संस्थान और संस्थान आवेदकों की पसंद नहीं देख पा रहे हैं। इससे गलत ट्रेड की सूची में नाम दर्ज होने का डर सता रहा है।


ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण के लिए 15 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पहले दो दिन तक पोर्टल नहीं चलने से युवा आवेदन नहीं कर पाए और संस्थान को भी अपडेट नहीं मिली। अब फिर पोर्टल पर स्थिति पहले जैसी हो गई है। आवेदक आवेदन कर रहे हैं और विकल्प में संस्थानों का नाम नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी साइट पर संस्थान प्रभारियों को सीटों व आवेदनों की स्थिति नहीं दिख रही है। इससे दोनों ओर समस्या हो गई है। महिला आईटीआई इंचार्ज व नोडल अधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

आवेदक संस्थान में आ रहे हैं और दो दिन से यही स्थिति बनी हुई है। वीरवार को संस्थान में कुछ आवेदक आए और अपनी समस्या रखी। बता दें कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 22 ट्रेडों की 668 सीट व राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच ट्रेडों की 200 सीटों पर दाखिले होने हैं।
आईटीआई प्रबंधन की ओर से तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें एक टीम शहर जबकि दो गांवों में डोर-टू-डोर जाकर युवाओं को दाखिला के लिए जागरूक व प्रेरित कर रही हैं। वर्तमान में तीनों टीमें युवाओं को जागरूक कर रही हैं।
-------------
वर्जन:
अब तक संस्थान में 100 आवेदन आए हैं। इनमें से किसी ने अभी तक ट्रेड च्वाइस नहीं की है। 15 के बाद ट्रेड भरने का विकल्प दिया जाएगा और आवेदक ट्रेड भरकर संस्थान का चयन कर पाएंगे। तब तक किसी भी ट्रेड और आवेदन की स्थिति दिखाई नहीं देगी। - संदीप यादव, इंचार्ज, राजकीय आईटीआई
--------------
विभिन्न ट्रेडों की सीटों का विवरण
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में विभिन्न ट्रेडों की सीटों का विवरण जारी किया गया है। संस्थान में कोपा, डीएमसी (24-24), डीएमएम (20), इलेक्ट्रीशियन (40), इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन (24), फिटर (40), फाउंडरीमैन (24), मशीनिष्ट (40), एमएमवी (24), ट्रैक्टर मशीन (40), एमसीईए (24), पीपीओ (20), प्लंबर (24), आर एंड एसी (24), शीट मेटल (40), सोयल टेस्टिंग (24), स्टेनो हिंदी (24), टीपीईएस (24), टर्नर (40), वेल्डर (80), वायरमैन (20) और वुड वर्क्स टेक्निशियन (24) सीटें शामिल हैं। वहीं महिला आईटीआई में सिलाई तकनीक (40), कोपा (48), स्टेनो हिंदी (24), ब्यूटीशियन (48) और फैशन डिजाइनिंग (40) सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed