सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Plan to construct a ramp overbridge at the railway station.

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन पर रैंप ओवरब्रिज बनाए जाने की योजना

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Plan to construct a ramp overbridge at the railway station.
फोटो नंबर- 20नारनौल ​स्थित रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रैंप ओवरब्रिज बनाने के लिए काम शुरू किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन की पूर्वी दिशा में प्लेटफार्म नंबर 1 को 2 से जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज बना हुआ है लेकिन रैंप नहीं होने के कारण दिव्यांगजन व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos

यात्रियों की मांग पर अब रेलवे स्टेशन की पश्चिम दिशा में रैंप ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस पर व्हील चेयर की सहायता से बुजुर्ग व दिव्यांगजन एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रैंप ओवरब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है, उम्मीद है जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
नारनौल दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने कहा कि रैंप ओवरब्रिज की मांग लंबे समय से कर रहे थे जिसके लिए कई बार उच्चाधिकारी को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed