{"_id":"6a02129485d9ce42760ea311","slug":"plants-begin-to-scorch-in-the-heat-nursery-operators-face-losses-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126407-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में झुलसने लगे पौधे, नर्सरी संचालकों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में झुलसने लगे पौधे, नर्सरी संचालकों को नुकसान
विज्ञापन
फाेटो संख्या:78- सतनाली मार्ग पर स्थित नर्सरी में मुरझाए पौधे--संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गर्मी का असर अब पौधों और नर्सरी कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवा के कारण नर्सरियों में पौधे झुलसने लगे हैं। इससे नर्सरी संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। संचालक भी मांग के अनुसार आधी आपूर्ति ही मंगवा रहे हैं।
नर्सरी संचालक सत्यवीर ने बताया कि पहले वे एक बार में करीब पांच लाख रुपये तक के पौधे मंगवाते थे, लेकिन अब गर्मी के कारण जोखिम बढ़ने से ऑर्डर कम कर दिया गया है। वर्तमान में केवल दो लाख रुपये तक का ही माल मंगवा रहे हैं ताकि नुकसान कम हो सके।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की नर्सरियों से पौधों की सप्लाई हो रही है। लंबा सफर और तेज धूप पौधों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन रहे हैं। ट्रकों में पर्याप्त ठंडक और नमी नहीं मिलने के कारण पौधों की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और कई पौधे सूख जाते हैं।
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पौधों को सुरक्षित रखना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। पहले जो पौधे आसानी से बच जाते थे, अब वे रास्ते में ही खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी में लाखों रुपये का माल आता है लेकिन कई बार आधे से ज्यादा पौधे खराब हो जाते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है।
Trending Videos