सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Problems to be Resolved from Home: 'Book-a-Call with BLO' System Implemented

Mahendragarh-Narnaul News: घर बैठे सुलझेंगी समस्याएं, बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सिस्टम लागू

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Problems to be Resolved from Home: 'Book-a-Call with BLO' System Implemented
विज्ञापन
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को पूरी तरह से सटीक, पारदर्शी और गड़बड़ी मुक्त बनाने के लिए बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सिस्टम लागू किया है। इससे मतदाता दफ्तरों के चक्कर काटने की बजाय घर बैठे बीएलओ के साथ संपर्क कर सकेंगे।

यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास के साथ एसआईआर के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के बाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब मतदाताओं को अपनी वोटर आईडी, नाम जुड़वाने, कटवाने या चुनावी सूची में संशोधन के लिए बीएलओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से सीधे अपने बीएलओ से बात करने का समय यानी अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके लिए चुनाव आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल या राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) व वोटर हेल्पलाइन एप पर जाना होता है जहां बुक-ए-कॉल की बीएलओ का विकल्प मिलता है।

उन्होंने बताया कि अक्सर मतदाताओं को यह शिकायत रहती थी कि उन्हें अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करने में कठिनाई होती है। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान इस नई प्रणाली की शुरुआत की है।
इसके तहत कोई भी नागरिक ऑनलाइन कॉल बुक कर सकता है जिसके बाद संबंधित बीएलओ को तय समय सीमा के भीतर मतदाता से संपर्क कर उसकी समस्या का समाधान करना होता है।
उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे 5 जून से पहले अपने बीएलए-2 को नियुक्त करके इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed