{"_id":"6a2114eabea2ef8ac10d07a9","slug":"video-an-oath-for-tb-eradication-was-administered-and-awareness-was-raised-at-the-red-cross-office-in-narnaul-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनाैल के रेडक्रॉस कार्यालय में टीबी उन्मूलन की दिलाई शपथ, किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनाैल के रेडक्रॉस कार्यालय में टीबी उन्मूलन की दिलाई शपथ, किया जागरूक
नारनौल जिला रेडक्रॉस कार्यालय में वीरवार को टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूक कर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में टीबी कॉर्डिनेटर शोभा ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
उन्होंने ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, वजन कम होना, बुखार आना तथा रात में अधिक पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा टीबी की जांच और उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। सभी ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, मरीजों के प्रति भेदभाव न करने तथा समय पर जांच और उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रेडक्रॉस कार्यालय का स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।