सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sage Chyavana's land of penance produced many heroes who sacrificed themselves for the country: CM

च्यवन ऋषि की तपोभूमि ने देश के लिए बलिदान किए कई वीर : सीएम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sage Chyavana's land of penance produced many heroes who sacrificed themselves for the country: CM
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि च्यवन ऋषि की तपोभूमि (महेंद्रगढ़) ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह बात उन्होंने सोमवार को नारनौल में भाजपा के जिला कार्यालय नमो कमल के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। इससे पहले उन्होंने पार्टी का झंडा फहराया व हवन यज्ञ में आहुति दी।
उन्होंने कहा कि जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, क्षेत्र में लॉजिस्टिक हब सहित कई विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही लंबे समय से बनी हुई जल समस्या के समाधान के लिए नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सत्ता सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। पहले की सरकारों ने दक्षिण हरियाणा के साथ जो भेदभाव किए थे, उन्हें भाजपा सरकार ने समाप्त किया है। राज्य सरकार ने क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करते हुए हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना को लागू किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के केंद्र होते हैं।
यह सभी रहे उपस्थित : उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, प्रदेश के महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक ओम प्रकाश यादव, बावल के विधायक अनिल यादव, विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, राव बहादुर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं अतिथि उपस्थित रहे। संबंधित खबर पेज 2 पर >;>;>; भाजपा का जिला कार्यालय संगठन की शक्ति का प्रतीक : आरती राव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed