सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SUCI (Communist) to launch a movement against inflation.

Mahendragarh-Narnaul News: महंगाई के खिलाफ आंदोलन करेगी एसयूसीआई कम्युनिस्ट

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
SUCI (Communist) to launch a movement against inflation.
विज्ञापन
नारनौल। एसयूसीआई कम्युनिस्ट ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाने की घोषणा की है। पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि यह बढ़ोतरी जनविरोधी है और इससे पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं, जबकि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed