{"_id":"6a2711830a1df3444f08826c","slug":"the-municipal-council-got-the-old-kachhari-ground-cleaned-for-the-sanjha-bazaar-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140981-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सांझा बाजार के लिए पुरानी कचहरी मैदान में नप ने करवाई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सांझा बाजार के लिए पुरानी कचहरी मैदान में नप ने करवाई सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर परिषद ने सांझा बाजार परियोजना पर कार्य तेज कर दिया है। शहर की पुरानी कचहरी परिसर में स्थापित किए जा रहे इस बाजार के लिए करीब 20 दिन पहले केबिन रखवाए गए थे। अब जल्द ही महिलाओं को दुकानें आवंटित कर बाजार शुरू किया जा सके।
पुरानी कचहरी मैदान में दुकानों के लिए 10 आधुनिक केबिन तैयार कर स्थापित किए गए हैं। इन केबिनों पर करीब 24 लाख रुपये की लागत आई है। केबिन लगाए जाने वाले स्थान पर काफी गंदगी फैली हुई थी जिसे हटाने के लिए नगर परिषद ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर सफाई अभियान शुरू किया है।
सांझा बाजार का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थायी मंच उपलब्ध कराना है। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के अवसर मिलेंगे। बाजार में उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो स्वयं अपने हाथों से उत्पाद तैयार करती हैं। इनमें अचार, पापड़, मसाले, हस्तनिर्मित कपड़े, घरेलू सजावटी सामान तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
वर्जन:
सांझा बाजार शुरू करने के लिए नगर परिषद की ओर से पुरानी कचहरी मैदान में सफाई का कार्य पूरा करवा दिया गया है। अब जल्द ही महिलाओं के इस सांझा बाजार की शुरूआत की जाएगी।-विकास शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद, नारनौल

Trending Videos