{"_id":"6a4bf67eba4d59f0760e0a99","slug":"searching-for-a-doctor-on-google-proved-costly-lakh-siphoned-off-via-an-apk-file-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142189-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गूगल पर डॉक्टर ढूंढना पड़ा भारी, एपीके फाइल से उड़ाए 1.39 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गूगल पर डॉक्टर ढूंढना पड़ा भारी, एपीके फाइल से उड़ाए 1.39 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नांगल दर्गु निवासी फूल सिंह को गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना भारी पड़ गया। फूल साइबर ठगी का शिकार हो गया जिसमें उसके दो बैंक खातों से कुल 1,39,995 रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फूल सिंह ने बताया कि वह दिल्ली के समालखा क्षेत्र में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 2 जून को वह गुरुग्राम के एक डॉक्टर से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहता था।
इसके लिए उसने गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च किया। वहां मिले एक नंबर पर संपर्क करने पर उसे व्हाट्सएप पर अपॉइंटमेंट बुकिंग2.एपीके नाम की फाइल भेजी गई और उसमें कुछ जानकारी भरने को कहा गया।
विज्ञापन
जैसे ही उसने यह फाइल खोली और मांगी गई जानकारी भरी, उसके मोबाइल की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। सामने वाले व्यक्ति ने बाद में तकनीकी समस्या बताकर बातचीत रोक दी। कुछ दिन बाद 11 जून को जब वह अपने गांव आया तो उसके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के मैसेज आने लगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 49,999 और 49,998 रुपये व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 19,999 और 19,999 रुपये निकाल लिए गए। ये सभी ट्रांजेक्शन उसने नहीं किए थे।
ठगी का पता चलते ही उसने मोबाइल रीसेट किया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।