सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven years ago, social service began with a home garden.

Mahendragarh-Narnaul News: सत्र की शुरुआत से पहले चार नए प्राध्यापकों की नियुक्ति

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Seven years ago, social service began with a home garden.
फोटो संख्या:60- प्रो. स्मृद्धि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से पहले चार नए प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है। इनमें रसायन विज्ञान के तीन और भौतिक विज्ञान के एक प्राध्यापक शामिल हैं। इनके बाद विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को पढ़ाई में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos


रसायन विज्ञान में संस्थान के 200 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं जबकि इसमें एक ही प्राध्यापक नियुक्त था। अब रसायन विज्ञान के चार प्राध्यापक हो चुके हैं। पहले विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्राध्यापक को भी लगातार लेक्चर में जाना पड़ता था और किसी कारणवश अवकाश होता तो विद्यार्थियों का लेक्चर खाली रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन विज्ञान में कपिशा नेहरा, अंजू कुमारी, जितेंद्र कुमार की नियुक्ति हुई और सभी ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।वहीं, भौतिक विज्ञान में दो प्राध्यापक नियुक्त थे और समृद्धि ने बतौर प्राध्यापक महाविद्यालय में पदभार संभाला है। इस विषय में संस्थान के 175 विद्यार्थी हैं।
संस्थान में प्राध्यापकों के 95 पद स्वीकृत हैं जबकि इनमें से 27 पर नियुक्ति हो पाई है। अब संस्थान के 68 पद रिक्त हैं। अगर इनको भी भरा जाए तो विद्यार्थियों को और अधिक सुविधाएं मिल सकती हैं।
-----------
वर्जन:
संस्थान में चार प्राध्यापकों की नियुक्ति हुई है और अब विषयों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सभी प्राध्यापकों की ओर से संस्थान में अपना पद भार संभाला गया है। विभाग की ओर से नए सत्र में विद्यार्थियों को और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
-विजय यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- प्रो. स्मृद्धि

फोटो संख्या:60- प्रो. स्मृद्धि

फोटो संख्या:60- प्रो. स्मृद्धि

फोटो संख्या:60- प्रो. स्मृद्धि

फोटो संख्या:60- प्रो. स्मृद्धि

फोटो संख्या:60- प्रो. स्मृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed