{"_id":"6a49eed9a67bb26b0309bee8","slug":"shimla-kalka-rail-track-accident-shivalik-express-hit-by-landslide-passengers-saved-by-driver-s-alertness-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-कालका रेल ट्रैक हादसा: भूस्खलन की चपेट में आई शिवालिक एक्सप्रेस, चालक की सतर्कता से बची यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-कालका रेल ट्रैक हादसा: भूस्खलन की चपेट में आई शिवालिक एक्सप्रेस, चालक की सतर्कता से बची यात्रियों की जान
Sun, 05 Jul 2026 11:12 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:12 AM IST
सार
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और उनकी कनेक्टिंग ट्रेन न छूटे, इसके लिए कालका-हावड़ा मेल को एक घंटे की देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन
शिवालिक एक्सप्रेस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। कथलीघाट-कानों रेलखंड के बीच अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मलबा ट्रैक पर आ गिरा। उस समय वहां से गुजर रही शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन मलबे की चपेट में आ गयाश्र चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन को समय पर रोक दिया और उसे सुरक्षित कथलीघाट स्टेशन पर वापस लाया गया।
विज्ञापन
भूसलखन के समय शिमला-कालका शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस में 107 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरु किया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने तुरंत बसों का प्रबंध किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित कालका स्टेशन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और उनकी कनेक्टिंग ट्रेन न छूटे, इसके लिए कालका-हावड़ा मेल को एक घंटे की देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन