{"_id":"6a7cc2c3c042f300210dd057","slug":"shops-decked-out-with-ghevar-in-markets-ahead-of-teej-and-raksha-bandhan-narnol-news-c-196-1-nnl1003-143804-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीज-रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सजी घेवर की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीज-रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सजी घेवर की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। तीज, सिंधारे और रक्षाबंधन के त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में घेवर और फेनी की मांग बढ़ गई है। बाजारों में जगह-जगह घेवर की दुकानें सज गई हैं और हलवाइयों की दुकानों पर इन्हें तैयार करने का काम भी जोर पकड़ चुका है। नारनौल में तैयार होने वाले घेवर हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में भी सप्लाई किए जाते हैं।
शहर के मानक चौक स्थित हलवाई बाजार में घेवर की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। इस बार बाजार में घेवर की कीमत 400 से 750 रुपये किलो तक है। वहीं कुछ दुकानों पर साधा घेवर 300 रुपये किलो में भी उपलब्ध है।
डालडा घी से तैयार मलाई वाला घेवर करीब 450 रुपये किलो बिक रहा है। दूसरी ओर शहर की प्रसिद्ध दुकानों पर देसी घी से तैयार साधा घेवर 600 रुपये और मलाई वाला घेवर 750 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
हलवाई गोलू, डमरू, बालकिशन और मिंटू ने बताया कि शहर में करीब 25 स्थानों पर घेवर तैयार करने का काम चल रहा है। प्रत्येक स्थान पर रोजाना शाम तक करीब 70 किलो तक घेवर तैयार हो रहा है। तीज और सिंधारे का पर्व नजदीक आने के कारण घेवर की बिक्री में तेजी आई है।
रक्षाबंधन तक इसकी मांग बनी रहने की उम्मीद है। दुकानदारों ने बताया कि तीज और रक्षाबंधन के अवसर पर घेवर के साथ फेनी की भी अच्छी मांग रहती है। नारनौल के बाजारों में फेनी राजस्थान के जयपुर सहित अन्य शहरों से मंगवाई जा रही है।
बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाली फेनी करीब 320 रुपये किलो और सामान्य गुणवत्ता वाली फेनी 220 रुपये किलो के भाव से बिक रही है। त्योहारों को देखते हुए आने वाले दिनों में घेवर और फेनी की बिक्री में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।