{"_id":"69c4234c66c6e6ce5c0bcb48","slug":"shri-ram-katha-concludes-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125083-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम कथा का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम कथा का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- कनीना अनाज मंडी में श्रीराम कथा के दौरान प्रवचन सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कनीना। अनाज मंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला के सामने आयोजित श्रीराम कथा का समापन मंगलवार को हुआ। कथावाचक राम जीवन महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म स्थापना और मर्यादा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, कर्तव्य व सेवा का संदेश देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन सफल हो सकता है। कथा के अंतिम दिन भजन-कीर्तन, सुंदर झांकियों और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का रसपान करते नजर आए। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह आयोजन पूरे शहरवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वीरवार को सुबह हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हवन में आहुति देने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
Trending Videos