{"_id":"6a820185c00b5e3b5f0d6c3e","slug":"the-city-echoed-with-shouts-of-woh-kaata-its-cut-while-women-enjoyed-the-swings-narnol-news-c-196-1-nnl1003-143959-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ‘वो काटा’ के शोर से गूंजा शहर, पींगों पर झूलीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ‘वो काटा’ के शोर से गूंजा शहर, पींगों पर झूलीं महिलाएं
विज्ञापन
फोटो नंबर-38तीज पर पतंगबाजी करते युवा व बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाली तीज पर शनिवार को शहर में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। स्वतंत्रता दिवस और तीज एक ही दिन होने से पर्व में देशभक्ति का रंग भी देखने को मिला। बच्चों और युवाओं ने घरों की छतों पर पतंग उड़ाई। आसमान में रंग-बिरंगी और तिरंगे डिजाइन वाली पतंगें नजर आईं। पतंग कटने पर वो काटा के शोर से गलियां गूंज उठीं। बाजारों में पतंग और डोर की भी खूब बिक्री हुई।
दूसरी ओर महिलाओं और युवतियों ने हरे व पारंपरिक परिधान पहनकर तीज का आनंद लिया। हाथों में मेहंदी रचाने के साथ उन्होंने पेड़ों पर लगे झूलों पर पींग बढ़ाईं। सावन के लोकगीतों और मल्हारों से माहौल में लोक संस्कृति की खुशबू घुली रही। विभिन्न स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तीज को लेकर बाजारों में भी अच्छी रौनक रही। मिठाई की दुकानों पर घेवर की मांग बढ़ी, वहीं महिलाओं ने कपड़े और शृंगार सामग्री की खरीदारी की। इस तरह नारनौल में तीज का पर्व आधुनिक उत्साह और पारंपरिक संस्कृति के सुंदर संगम के रूप में नजर आया।