सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The City Resounds with Chants of "Har Har Mahadev"; A Deluge of Devotion Swells at the Somnath Swabhiman Parv.

Mahendragarh-Narnaul News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The City Resounds with Chants of "Har Har Mahadev"; A Deluge of Devotion Swells at the Somnath Swabhiman Parv.
फोटो 3कलश यात्रा का नेतृत्व करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्र गौरव के माहौल में मनाया गया। श्री गोपाल गोशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से निकली विशाल कलश यात्रा ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर यात्रा का नेतृत्व किया। मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।
Trending Videos

इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग की ओर से लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया।
प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली और कॉलेज की सांस्कृतिक टीमों ने शिव तांडव और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण हुआ।

इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जेपी सैनी, किशन बोहरा, सुरेश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed