सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The court dismissed the late appeal for correction of date of birth.

Mahendragarh-Narnaul News: जन्मतिथि सुधार के लिए देर से की गई अपील को कोर्ट ने किया खारिज

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The court dismissed the late appeal for correction of date of birth.
विज्ञापन
नारनौल। जन्मतिथि में सुधार के लिए दायर अपील को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि वादी ने निर्धारित समय सीमा के काफी बाद मुकदमा दायर किया, इसलिए उसे राहत नहीं दी जा सकती।
Trending Videos

पुष्पा ने अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में दर्ज जन्मतिथि को गलत बताते हुए सुधार कराने का आग्रह किया था। स्कूल रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि 21 जनवरी 1987 दर्ज है जबकि उन्होंने अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के आधार पर 25 मई 1991 को सही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वादी ने पहले सिविल कोर्ट में मामला दायर किया था, जिसे 6 अप्रैल 2022 को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की।
सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि वादी 25 मई 2009 को बालिग हो चुकी थी और कानून के अनुसार उसे तीन साल के भीतर यानी 25 मई 2012 तक जन्मतिथि सुधार के लिए दावा करना चाहिए था। वादी ने यह मुकदमा 30 अक्तूबर 2018 को दायर किया, जो तय समय सीमा से काफी देर बाद था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि समय सीमा के बाद दायर किए गए ऐसे मामलों में राहत नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed