{"_id":"69a9cada12131d211d07fdb4","slug":"the-district-heads-car-was-stopped-and-he-was-threatened-with-death-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136842-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिला प्रमुख की गाड़ी रोककर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिला प्रमुख की गाड़ी रोककर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली(नारनाैल)। गांव नांगल निवासी जिला प्रमुख राकेश कुमार को 3 से 4 गाड़ियों में सवार युवाओं ने गाड़ी रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिला प्रमुख ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।
राकेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार शाम को गांव जाट में किसी कार्यक्रम में गए थे। इससे पूर्व गांव गुवानी में भी कार्यक्रम था। जब वह गांव जाट के एक कार्यक्रम में मौजूद थे, उस समय घर से उनके पास फोन आया। इसके बाद वह घर के लिए अपनी गाड़ी में ड्राइवर के साथ निकल गया।
उन्होंने बताया कि जब वह ताजपुर गांव के पास पहुंचे तो अटेली ताजपुर मोड़ पर उसकी गाड़ी के सामने 3 गाड़ियों में सवार करीब 6 से 7 युवाओं ने गाड़ी आगे लगा दी। इन गाड़ियों में एक बोलेरो और एक डिजायर थी। गाड़ी रोकने के बाद तीनों गाड़ियों से लोग उतरकर आए। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज किया। जाति सूचक शब्द भी कहे।
उनका कहना है कि युवाओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में उन्होंने अटेली थाने में लिखित में शिकायत भी दी है। युवाओं ने जाते-जाते उनको देख लेने की भी धमकी दी है।
जिला प्रमुख ने बताया कि वह कुछ युवाओं को जानते हैं, क्योंकि वे उन्हें कहीं न कहीं मिलते रहते हैं। इन युवाओं में 4 युवा ताजपुर गांव के रहने वाले हैं। अन्य युवाओं के बारे में उन्हें नहीं पता।
जिला प्रमुख राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें करीब 6 महीने पहले भी इन्हीं युवाओं से जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। इन युवाओं को बाद में जमानत मिल गई थी।
Trending Videos