{"_id":"69d00bdc1af051bcdd023b8e","slug":"the-machine-breaks-down-frequently-and-x-rays-have-to-be-done-from-outside-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125352-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बार-बार खराब होती है मशीन, बाहर से कराना पड़ता है एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बार-बार खराब होती है मशीन, बाहर से कराना पड़ता है एक्स-रे
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56 नागरिक अस्पताल में एक्स-रे कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में एक्स-रे के लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार एक्स-रे मशीन खराब होने और एक एक्स-रे करने में 20 से 25 मिनट लगने के कारण मरीजों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। स्थिति यह है कि मरीजों को समय से एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलती है। इसके लिए दो दिन प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
अस्पताल में एक्स-रे करवाने पहुंची मरीज सुनीता, रोशनी, महक, राजेश, सतीश आदि ने बताया कि वे अस्पताल में एक्स-रे करवाने के लिए तीन बार आ चुके हैं। इस दौरान उन्हें लंबे समय तक लाइन में लगना पड़ा और दोपहर को एक्स-रे की समय सीमा समाप्त होने का हवाला देकर अगले दिन आने के लिए कहा गया।
एक मरीज का एक्स-रे करने में काफी समय लगता है। इसके चलते अन्य मरीजों को इंतजार के बाद भी निराश होकर घर लौटना पड़ता है। वहीं कुछ इमरजेंसी वाले मरीजों को अस्पताल की बजाय निजी लैब में एक्स-रे करवाना पड़ता है।
अधिकारियों का कहना है कि मशीन पुरानी है और अब इसकी क्षमता पहले की तुलना में कम हो गई है। इससे एक दिन में सीमित संख्या में ही मरीजों के एक्स-रे हो रहे हैं। प्रतिदिन एक एक्स-रे पर 20 से 25 मिनट का समय लगता है।
यहां मशीन का रखरखाव भी उचित नहीं है और भवन की दशा भी खराब हो चुकी है। यहां तक कि मशीन भी आए दिन खराबी रहती है और इसको ठीक होने में कम से कम तीन दिन लग जाते हैं। अब गर्मी के सीजन में अधिक दिक्कत आने की उम्मीद है। एक्स-रे कक्ष के बाहर लगी टीन शेड भी टूट चुकी है।
--
वर्जन
समस्या से विभाग को अवगत कराया जा चुका है। नई एक्स-रे मशीन का प्रस्ताव भेजा जाएगा और एक्स-रे कक्ष के प्रबंधन की तैयारियां चल रही हैं। इसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं होगी।- डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
Trending Videos