{"_id":"69ceb75b0b4bd60bf9025667","slug":"the-municipal-head-issued-a-show-cause-notice-demanding-an-investigation-narnol-news-c-203-1-sroh1010-125323-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका प्रधान ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका प्रधान ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- मोहल्ला राठौड़ान में अधर में सड़क निर्माण कार्य--संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वार्ड नंबर-9 में 15 दिनों से विकास कार्य बंद रहने और डॉग शेल्टर से कुत्तों को पुनः उसी क्षेत्र में छोड़ने के मामले में नगरपालिका प्रधान ने सचिव, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में जिला नगर आयुक्त व उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग भी की गई।
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने नोटिस में बताया है कि वार्ड-9 में पिछले करीब तीन महीनों से चल रहे सड़क, गलियों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य अचानक बंद पड़े हैं। अधूरे पड़े सड़क एवं गलियों के निर्माण से वार्ड की स्थिति खराब है।
वार्ड वासियों ने शिकायत की है कि सड़क का लेवल निर्धारित मानकों से ऊपर उठाया जा रहा है और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारी अब तक मौके का नियमित निरीक्षण करने नहीं पहुंचे, जबकि ठेकेदार की अनुपस्थिति में केवल मजदूरों के भरोसे कार्य करवाया जा रहा था।
इसके अलावा, मोहल्ला सैनीपुरा बने डॉग शेल्टर होम से पकड़े गए कुत्तों को दोबारा उसी मोहल्ले में छोड़े जाने की शिकायत भी लोगों द्वारा बार-बार की जा रही है। प्रधान रमेश सैनी ने इस मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए पूछा है कि कुत्तों को उसी क्षेत्र में छोड़ने का क्या औचित्य है और आमजन की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गई है।
नगरपालिका प्रधान ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
इसमें भुगतान रोकना, वित्तीय दंड लगाना और ब्लैकलिस्ट करने जैसी कार्रवाई शामिल हो सकती हैं। नपा प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि रुके हुए विकास कार्य को तुरंत शुरू कर सात दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
छह अप्रैल को वह स्वयं व अधिकृत अधिकारी के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
- वर्जन:
शहर के वार्ड नंबर नौ में बंद पड़े विकास कार्याें से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी शिकायतें बार-बार लोगों द्वारा की जा रही थी। मोहल्ला सैनीपुरा में बने डॉग शेल्टर होम से कुत्तों को उसी मोहल्ले में छोड़ने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। - रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।
Trending Videos