सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The online registration process for undergraduate courses at Hakenvi has been completed.

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The online registration process for undergraduate courses at Hakenvi has been completed.
फोटो संख्या:90- ह​रियाणा  केंद्रीय  विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उपलब्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) यूजी के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है। अब प्रवेश परीक्षा के बाद मैरिट सूची जारी की जाएगी।
Trending Videos

स्नातक के लिए करीब 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 30 जनवरी को अंतिम समय था। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नए सत्र में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप युवाओं के अध्ययन-अध्यापन, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास व रोजगार सृजन की दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
इसके तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी को समाप्त हो गई है। अब परीक्षा के आधार पर ही विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले करेगा।
अब तक करीब 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में सीयूईटी के अंतर्गत कुल सात स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed