{"_id":"69ceb9d0dd33d4807406f796","slug":"the-vigilance-team-arrested-chandrashekhar-a-clerk-in-the-mining-department-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138030-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विजिलेंस टीम ने माइनिंग विभाग के क्लर्क चंद्रशेखर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विजिलेंस टीम ने माइनिंग विभाग के क्लर्क चंद्रशेखर को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। अवैध खनन से जुड़े घोटाले के मामले में विजिलेंस टीम ने नारनौल में माइनिंग विभाग के क्लर्क चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया है। करीब दस दिन पूर्व सहायक खनन अधिकारी को पंचकूला से पकड़ा गया था। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच के बाद की गई है। इसमें सरकारी राजस्व को लाखों रुपये की हानि पहुंचाने के आरोप सामने आए हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेवाड़ी और नारनौल की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी वाहन मालिकों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाते थे और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों की अनदेखी करते हुए कम जुर्माना वसूल कर वाहनों को छोड़ देते थे।
जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में पर्यावरण क्षतिपूर्ति की राशि को कम करने के लिए फर्जी शपथ पत्र और गलत कीमत के दस्तावेज लगाए गए। अधिकारियों ने बिना सत्यापन के इन दस्तावेजों को स्वीकार कर लिया, जिससे 4 लाख रुपये तक के जुर्माने को घटाकर 2 लाख या उससे भी कम कर दिया गया।
इस गड़बड़ी से सरकार को करीब 21 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में कुल 17 अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। विजिलेंस द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था जिसमें अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Trending Videos