{"_id":"69b05cc9c9fa83f6370933d7","slug":"three-womens-college-students-became-assistant-professors-honored-by-mla-kanwar-yadav-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124685-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज की तीन छात्राएं बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, विधायक कंवर यादव ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज की तीन छात्राएं बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, विधायक कंवर यादव ने किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति पर सम्मानित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की एमएससी भूगोल की तीन पूर्व छात्राओं कृति, सपना और प्रियंका का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। विधायक कंवर सिंह यादव ने बेटियों को सम्मानित किया।
कृति और सपना ने सत्र 2019-21 व प्रियंका ने 2021-23 के दौरान महाविद्यालय से भूगोल में स्नातकोत्तर एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि एक समय था जब माना जाता था कि चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों की विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं ही असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे उच्च पदों पर पहुंच सकती हैं लेकिन आज महेंद्रगढ़ जिले के छोटे-छोटे गांवों की और इस महाविद्यालय से उत्तीर्ण होने वाली इन बेटियों ने उस धारणा को तोड़ दिया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह ने इस सफलता को संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय सतनाली प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा व राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय यादव ने छात्राओं की उपलब्धि को सराहनीय बताया।
मौके पर भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. भरत सोनी, नवीन कुमार, मंजू, पूनम, वरिष्ठ प्राध्यापक कविता रानी, डॉ. महेश सिंह व डॉ. किरण यादव मौजूद रहे।
Trending Videos