सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Training given to counting staff before counting of votes

Mahendragarh-Narnaul News: मतगणना से पहले गणना कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Training given to counting staff before counting of votes
विज्ञापन
कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड 14 के पार्षद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 13 मई को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना होगी। इसके लिए मंगलवार को मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
Trending Videos

प्रशिक्षण एसडीएम कनीना व रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। एसडीएम ने काउंटिंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि वार्ड 14 के लिए 10 मई को मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ था व अब 13 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं एवं चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई है ताकि मतगणना कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्टाफ को सुबह 6 बजे तक काउंटिंग सेंटर पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने उम्मीदवारों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे मतगणना प्रक्रिया के दौरान धैर्य बनाए रखें व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed