महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार के संरक्षण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, एनएसएस के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत पौधों को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड एक्सटेंडर लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य, आधारभूत विज्ञान संकाय प्रो. राजेश गुप्ता, मौलिक विज्ञान पीठ के अधिष्ठाता प्रो. दिनेश कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार, जीसी 4 के सदस्य डॉ. सीएम मीणा, डॉ. अनुप कुमार, डॉ. विक्रम, डॉ. मनीष आदि उपस्थित रहे।