सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers stage protest outside gas cylinder agency over gas cylinder shortage

Mahendragarh-Narnaul News: गैस सिलिंडर की किल्लत पर हंगामा, ग्रामीणों ने एजेंसी के बाहर लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest outside gas cylinder agency over gas cylinder shortage
फोटो नंबर-16निजामपुर में सिलिंडर सड़क पर रखकर जाम लगाते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की किल्लत से परेशान निजामपुर के ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह करीब 9:40 बजे सिलिंडर के साथ गैस एजेंसी के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक घंटे के बाद पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा कर जाम खुलवाया।
Trending Videos

कई उपभोक्ताओं ने पहले ही गैस सिलिंडर बुक करवा रखा था और उन्हें कंफर्मेशन के मैसेज भी मिल चुके थे। इसके बाद भी 3-4 दिन बाद उन्हें अनडिलिवर्ड का मैसेज भेज दिया गया। इसको लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष फैल गया। लोगों का आरोप है कि एजेंसी की लापरवाही के कारण उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति तब और बिगड़ गई जब कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने इसे उपभोक्ताओं के साथ धोखा बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा कर हालात को नियंत्रित किया और अपनी मौजूदगी में गैस वितरण दोबारा शुरू करवाया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी और जाम भी खुल गया।
एजेंसी संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतें संबंधित कंपनी तक पहुंचा दी गई हैं और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि शनिवार को एजेंसी के पास 107 सिलिंडर स्टॉक में थे, जिनमें से करीब 30 उपभोक्ताओं को वितरित किए जा चुके हैं। वहीं रविवार, 29 मार्च को नई सप्लाई आने की उम्मीद है।
हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन गैस आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बरकरार है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed