सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Warning Issued to Fertilizer and Seed Dealers: Licenses Will Be Suspended for Tagging

Mahendragarh-Narnaul News: खाद-बीज विक्रेताओं को दी चेतावनी, टैगिंग की तो लाइसेंस होगा सस्पेंड

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Warning Issued to Fertilizer and Seed Dealers: Licenses Will Be Suspended for Tagging
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सोमवार को खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक की। विभाग कार्यालय में आयोजित इस बैठक में महेंद्रगढ़, सतनाली और कनीना सब डिविजन के करीब 110 विक्रेताओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने पांच दुकानों से कपास के बीज के सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच भी की।
Trending Videos

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि टैगिंग या किसानों पर अनावश्यक सामान थोपने जैसी शिकायतें मिलने पर संबंधित विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या लापरवाही विभाग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गुणवत्ता नियंत्रक डॉ. संजय यादव, पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. विनोद सांगवान और खंड कृषि अधिकारी डॉ. संदीप सांगवान ने भी विक्रेताओं को विभागीय नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि खाद, बीज और फर्टिलाइजर की गुणवत्ता बनाए रखना सभी विक्रेताओं की जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही कृषि अधिकारियों ने विक्रेताओं से सामाजिक सरोकारों में भी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण, धरती बचाओ अभियान, कीटनाशकों व खादों के संतुलित प्रयोग तथा किसान आईडी बनवाने जैसे जनहित कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed