सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water coolers and ORS packets have been stocked on long-distance buses.

Mahendragarh-Narnaul News: लंबे रूट की बसों में रखे पानी के कैंपर व ओआरएस

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Water coolers and ORS packets have been stocked on long-distance buses.
फोटो नंबर- 13नारनौल-जयपुर रूट पर संचालित बस में रखा पानी का कैंपर व ओआरएस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। लंबे रूट की बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए पानी के कैंपर व ओआरएस की व्यवस्था शुरू कर दी गई। हालांकि छोटे और ग्रामीण रूट की बसों में अभी भी यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है।
Trending Videos

अमर उजाला में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद रोडवेज विभाग हरकत में आया और यह फैसला लिया है। मुख्यालय के निर्देशों के बाद नारनौल डिपो प्रशासन ने लंबे रूट की बसों में पानी के कैंपर और ओआरएस रखना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छोटे व ग्रामीण रूटों की बसों के लिए अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। पिछले वर्ष सभी रूटों की बसों में यह सुविधा दी गई थी, लेकिन इस बार शुरुआत में बसों से पानी के कैंपर गायब थे।

गर्मी बढ़ने के साथ यात्रियों को बसों में सफर के दौरान पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बस स्टैंड परिसर में पानी और पंखों की व्यवस्था होने के बावजूद बसों में पानी के कैंपर नहीं थे।

वर्जन:
मुख्यालय के दिशा-निर्देशानुसार लंबे रूट की बसों में पानी के कैंपर व ओआरएस रखवाए गए हैं ताकि यात्रियों को गर्मी में परेशानी न हो। हीट वेव से बचाव के लिए बस स्टैंड परिसर और बसों में जागरूकता संबंधी पर्चे भी लगाए गए हैं।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed