Mahendragarh-Narnaul News: एक वर्ग ने जहां बजट की सराहा, वहीं दूसरे ने बताई सुधार की गुंजाइश
बजट में प्रत्येक जिले में छात्रावास खोलने का प्रावधान किया गया है। इससे महेंद्रगढ़ जिले में भी छात्रावास बनने की संभावना बढ़ी है जो विशेष रूप से छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायक होगा।
सरकार ने युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और तकनीक के क्षेत्र में विशेष योजनाएं प्रस्तुत की हैं। युवाओं को रोजगार से जोड़ने, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और डिजिटल सेक्टर को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया है।
इसके अलावा बजट में मोटर दुर्घटना मुआवजे पर मिलने वाले ब्याज को पूरी तरह कर-मुक्त कर दिया गया है जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। टीडीएस प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। अब कम या शून्य टीडीएस प्रमाणपत्र के लिए पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा और करदाताओं को एओ से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं होगी।
केंद्र सरकार के इस बजट को लेकर जिले में लोगों के साथ चर्चा की गई, जिसमें कुछ लोगों ने इसे जनहितैषी और सकारात्मक बताया, वहीं कुछ ने इसमें सुधार की गुंजाइश भी जताई।
बॉक्स
बजट में महिलाओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था उन बेटियों के लिए आशा की किरण है जो आवास की कमी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। -इंजी. सिमरन चौहान, सीआई रोड, नारनौल
बॉक्स
बालिका छात्रावास से ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े वर्ग की महिलाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। -मंजू चौहान, नारी शक्ति क्लब, नारनौल
बॉक्स
शिक्षा को रोजगार से जोड़ने, स्टार्टअप और डिजिटल सेक्टर को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। -अमित यादव, गांव भांखरी
बॉक्स
पांच बड़ी यूनिवर्सिटीज टाउनशिप, 3 नये एम्स व 3 नये आयुर्वेदिक संस्थान का स्थापित किया जाना बेहतर योजना है। इससे शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे। -प्रो. सुनील कुमार, महिला महाविद्यालय, नारनौल
बॉक्स
बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट देश की अर्थव्यवस्था के पहिए को तेज गति से चलाने वाला है। विकसित भारत के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल करने वाला है।-सुरेंद्र जैन, व्यापारी, मोहल्ला नलापुर, नारनौल
बॉक्स
बजट से बड़े उद्योगों को फायदा मिलेगा लेकिन छोटे व्यापारियों के लिए भी ऋण सुविधा, कर में छूट सहित कुछ अन्य योजनाओं को शामिल किया जाना चाहिए था। -रोहताश अग्रवाल, व्यापारी, मोहल्ला निजामपुर रोड, नारनौल
बॉक्स
स्वास्थ्य क्षेत्र में 3 नये एम्स व 3 नये आयुर्वेदिक संस्थान बनाने की घोषणा की गई है। वहीं कैंसर व शुगर रोग की दवाएं भी सस्ती होगी। इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी। -डॉ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, नारनौल
बॉक्स
कृषि क्षेत्र में एआई टूल भारत विस्तार कार्यक्रम की शुरूआत होगी लेकिन फसल के उचित मूल्य के लिए एमएसपी गारंटी, खाद-बीज के सुगम वितरण, मुआवजे के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। बजट से किसानों को निराशा हुई है। -दिलीप सिंह, किसान, मोहल्ला पुरानी मंडी
.........
बॉक्स
बजट से एक तरफ किसान के पशुधन को बढ़ावा देना और दूसरी तरफ बायो फार्मा शक्ति के तहत 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। 3 नए आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना से आयुर्वेद को ग्लोबल पहचान मिलेगी।-संदीप मालड़ा, विकास एवं निगरानी समिति सदस्य
..................
बॉक्स
बजट में सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया है। योजना के तहत महिलाओं को आसानी से ऋण उपलब्ध करने के लिए योजना काफी सराहनीय है।-टीना वर्मा, गृहिणी, महेंद्रगढ़
बॉक्स
केंद्र सरकार की ओर से गृह उत्पादों में भी राहत दी गई है। यह काफी सराहनीय है। इससे घर खर्च चलाने में भी आसानी रहेगी और मासिक बजट भी उचित रहेगा।- हैप्पी सैन, गृहिणी, महेंद्रगढ़
कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से ड्यूटी हटाई गई है और इससे दवाएं भी सस्ती हो गई हैं। यह मरीजों के लिए काफी राहत भरा कार्य है और लोगों के लिए उचित भी है।-डॉ. जितेंद्र मोरवाल, कनीना
मरीजों के लिए सरकार ने काफी अच्छा तोहफा दिया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार का बजट सराहनीय है। इससे मरीजों पर अधिक खर्च नहीं बढ़ेगा।-डॉ. निकिता शर्मा, कनीना
खेलो इंडिया मिशन के तहत नियमित प्रतियोगिताएं और लीग्स आयोजन खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर रहेंगी। इससे मैच प्रैक्टिस, पहचान और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म मिल पाएगा।-दीपक कुमार, खिलाड़ी, महेंद्रगढ़
सरकार की ओर से खेल का बजट अच्छा रखा गया है। इसमें खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट का सामान का उत्पादन भारत में होने और सस्ता करने पर खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।-विशेष कुमार, खिलाड़ी, महेंद्रगढ़
सरकार की ओर से खेल क्षेत्र में काफी अच्छी मेहरबानी की गई है। खिलाड़ियों के लिए खेलो इंंडिया मिशन के तहत विकास किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पहचान मिलेगी।-जयबीर सिंह, कोच, महेंद्रगढ़
सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए नए कोच और स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित करना सराहनीय पहल है। इससे देश के हर स्तर के खिलाड़ी को लाभ मिलेगा।-सूरत सिंह, कोच, महेंद्रगढ़
सरकार की ओर से पशुपालन के क्षेत्र में सब्सिडी में बढ़ावा करने पर किसानों की आय बढ़ेगी और घर अन्य सदस्यों को भी रोजगार मिलेगा।-रोहतास, किसान, महेंद्रगढ़
सरकार ने राजस्व और किसानों की आय बढ़ाने के लिए महंगी फसलों पर अधिक फोकस रखा है। महंगी फसलों का उत्पादन हर किसान नहीं कर सकता है।-संदीप, किसान, महेंद्रगढ़
व्यापारियों के लिए बजट में कुछ खास नहीं किया गया है। बजट में कर में राहत देने की उम्मीद थी लेकिन वह भी पूरी नहीं हो पाई है।-संजय यादव, फर्नीचर व्यापारी, महेंद्रगढ़
कपड़ा व जूता आदि के प्रोडक्सन में सरकार की ओर से ड्यूटी कम की गई है। इससे उत्पादन सस्ता होगा और अधिक होने से बाजार में भी कम रेट पर उपलब्ध होगा।-राजेश भारद्वाज, कपड़ा व्यापारी, महेंद्रगढ़
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलना सरकार का युवतियों के लिए सबसे अच्छा तोहफा है। इससे दूर-दराज की युवतियों को पढ़ाई करने में आसानी रहेगी और रहने की भी चिंता नहीं रहेगी।-निकिता, युवती, महेंद्रगढ़
सरकार की ओर से बजट में एवीजीसी लैब और डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापना की घोषणा करना उचित कदम है। इससे युवाओं को उच्च शिक्षा व दक्षता हासिल करने मदद मिलेगी।-कर्मपाल, युवक, महेंद्रगढ़
......................................
बजट पर नेताओं की प्रतिक्रिया
बॉक्स
नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने बजट को किसानों और बुनियादी ढांचे के लिए गेम-चेंजर है। कृषि क्षेत्र में एग्रीस्टेक पोर्टल और आईसीएआर पैकेज का एकीकरण किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा। बजट में बुनियादी ढांचे के लिए राज्यों को 2 लाख करोड़ की सहायता और खनिज क्षेत्रों व बंदरगाहों को जोड़ने के लिए 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों की घोषणा से विकास को नई गति मिलेगी। बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। -ओमप्रकाश यादव, नारनौल
बॉक्स
सरकार ने रोजगार सृजन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए लगभग 350 व्यापक आर्थिक सुधार किए हैं। एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ की समर्पित एसएमई विकास निधि और कारपोरेट मित्र जैसी पहल युवाओं के लिए उद्यमशीलता के नए द्वार खोलेगी। शिक्षा से रोजगार को जोड़ने के लिए उच्च अधिकार प्राप्त स्थायी समिति का गठन और 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों में एवीजीसी प्रयोगशालाओं की स्थापना उत्कृष्ट घोषणा है।-कंवर सिंह यादव, विधायक, महेंद्रगढ़
बॉक्स
केंद्रीय बजट से युवा उद्यमियों, एमएसएमई और स्टार्टअप उद्योगों को नई गति मिलेगी। महिला सशक्तिकरण की तरफ इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान रखे हैं। कृषि और किसान के लिए यह बजट एक मील का पत्थर साबित होगा। कुल मिलाकर विकसित भारत के लिए एक नवाचार की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है।-डॉ. अभय सिंह, पूर्व सिंचाई मंत्री
बॉक्स
बजट पूरी तरह आम आदमी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किए गए हैं, जिससे सभी को लाभ मिलेगा। बजट वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।-यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, भाजपा
.........
बॉक्स
युवाओं को रोजगार देने के लिए एआई प्रयोग, वेटरनरी स्थापना, स्कूलों में लैब स्थापना, पशुपालन के लिए लोन सुविधा आदि युवाओं के लिए सराहनीय पहल हैं। इसके साथ ही बजट में हर वर्ग को अहमियत दी गई है।-अशोक यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष, नांगल सिरोही
बॉक्स
इस बजट में हरियाणा को कुछ भी ठोस नहीं मिला जिससे प्रदेश की जनता में भारी निराशा है। यह हरियाणा की अनदेखी और भेदभावपूर्ण रवैये का प्रतीक है।-विजय छिलरों जजपा जिला प्रवक्ता
बॉक्स
बजट भाजपा सरकार की नीति-विहीनता और दिशाहीन सोच को उजागर करता है। एमएसपी की कानूनी गारंटी, रोजगार सृजन, महंगाई नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है। यह बजट अमीरों को राहत और आम जनता को निराशा देने वाला बजट है।-डॉ. राजवती, जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस
........................
आरती राव ने बजट को बताया क्रांतिकारी कदम
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में 10 विषयों में संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए नए संस्थानों की स्थापना और 1.5 लाख बहुकुशल देखभाल कर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य सराहनीय है।
उन्होंने उत्तर भारत में निमहंस-2 (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान) की स्थापना और जिला अस्पतालों में आपातकालीन व ट्रॉमा केयर सुविधाओं के विस्तार के निर्णय का स्वागत किया।
कहा, आयुष क्षेत्र में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों का उन्नयन भारत को वैश्विक चिकित्सा पर्यटन का केंद्र बनाएगा। वहीं राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक विस्तार देना स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उन्होंने बजट में पोषक भारत और मिशन इंद्र धनुष के सुदृढ़ीकरण के बारे में कहा कि इससे हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी आएगी। इसके अलावा, दवाओं के कच्चे माल के स्थानीय उत्पादन के लिए दी गई रियायतों से जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी, जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिलेगा।

फोटो संख्या:71- गृहणी टीना वर्मा- फोटो : जखई मेले के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु। संवाद