सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wishing for world welfare by performing havan

Mahendragarh-Narnaul News: हवन कर की विश्व कल्याण की कामना

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wishing for world welfare by performing havan
फोटो संख्या:54- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमराज आर्य और आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक हवन व सत्संग का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि में आहुतियां डालकर विश्व शांति और जन-कल्याण की कामना की गई।
Trending Videos

मुख्य यजमान आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य, राजेश आर्य रहे। हवन ब्रह्मा वीरसिंह मेघनवास रहे। डॉ. विक्रांत डागर ने कहा कि हवन न केवल वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि मनुष्य के विचारों में भी पवित्रता का संचार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने सामूहिक रूप से भजनों और प्रार्थनाओं के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी ने आर्य समाज के नियमों का पालन करने और समाज में शिक्षा व संस्कारों के, घर-घर हवन के प्रचार-प्रसार को और गति देने का संकल्प लिया।
डॉ. प्रेम राज आर्य के नेतृत्व में चल रहे इन सामाजिक व धार्मिक, हवन कार्यों की सराहना की। उनके निस्वार्थ, सेवाभाव और मार्गदर्शन में हवन, वेद प्रचार व पाखंड उन्मूलन हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनके सम्मान समारोह में उन्हें 5 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर में सुबह 8.30 बजे वेद संस्कृति के संवाहक की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष एडवोकेट मानव आर्य, संरक्षक बृहस्पति शास्त्री, प्रताप आर्य, डॉ. आनंद कुमार, महेंद्र दीवान, टिल्लू आर्य, संजय आर्य, दीपक आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed