सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Married woman committed suicide in Panipat

Paniapt: विवाहिता ने किया सुसाइड, ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप, कहा- दहेज के लिए किया प्रताड़ित

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत/सनौली Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने आरोपी पति, सास और ननद के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।  

Married woman committed suicide in Panipat
पायल, मृतका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

बापौली के बहरामपुर गेट में शादी के डेढ़ साल बाद विवाहिता पायल (21) ने सोमवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पायल के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बापौली थाना पुलिस ने विवाहिता के पिता मुकेश की शिकायत पर पति अर्जुन, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के भौंरा कलां क्षेत्र के चरोली गांव के मुकेश ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी बेटी पायल की शादी बापौली के बहरामपुर गेट निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। अर्जुन एक पर्दे बनाने वाली कंपनी में काम करता है। उनकी छह माह की एक बेटी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। सोमवार को सास व ननद ने पायल के साथ झगड़ा किया। इसके बाद पति अर्जुन ने उनके कहने पर पायल की पिटाई की थी। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे उन्हें सूचना मिली कि पायल ने जहर खा लिया है, जिसके बाद वह तुंरत ही पानीपत पहुंचे। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। थाना पुलिस ने पायल के पिता मुकेश की शिकायत पर पति अर्जुन, उसकी मां बेबी और बहन के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बापौली थाना प्रभारी पवन ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed