सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari police solved the mystery of blind murder

Haryana: रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पति ने अपनी पत्नी को उतारा था मौत के घाट

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

रेवाड़ी पुलिस ने महिला की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव बाइक से फेंका था। 

Rewari police solved the mystery of blind murder
पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने गांव धवाना की बणी में ज्योति कुमारी (उम्र 26 वर्ष) की हत्या कर शव फेंकने के मामले में आरोपी पति गांव मंदोला निवासी कंवरपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कंवरपाल ने

Trending Videos

बताया कि वह नशा करने का आदी है, जिसके चलते उसकी पत्नी ज्योति उसे हमेशा टोकती थी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था।

30 मई को सुबह करीब 10 बजे जब वह शराब पीकर घर आया तो ज्योति के साथ उसकी तीखी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने ज्योति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने शव को घर के बाथरूम में छुपाया और घर का ताला लगाकर दोबारा शराब पीने चला गया। अगले दिन 31 मई को तड़के सुबह करीब 3 बजे उसने ज्योति के शव को एक नीले रंग की चटाई में बांधा। इसके बाद शव को अपनी बाइक पर लादकर गांव धवाना की बणी में ले गया और झाड़ियों में फेंककर भाग गया। पुलिस का कहना है कि अब रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व अन्य साक्ष्य बरामद किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के बयानों से जुड़ी कड़ियां
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान हुई। ज्योति कुमारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव कुमीडीया की रहने वाली थी और हाल ही में रेवाड़ी के गांव मंदोला में रह रही थी। 2 जून को मृतका के पिता राम आधार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ज्योति कुमारी की शादी वर्ष 2018 में गांव मंदोला निवासी कंवरपाल के साथ हुई थी। उनका एक 4 साल का बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद कंवरपाल ज्योति के साथ मारपीट करता था। कंवरपाल अत्यधिक नशा करने का आदी था और इसी कारण उसने ज्योति की हत्या की है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर थाना खोल में हत्या की एफआईआर दर्ज करके तफ्तीश शुरू की थी।

31 मई को मिला था झाड़ियों में शव
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 31 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव धवाना की बणी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि शव को एक नीले रंग की चटाई में बांधकर झाड़ियों में छुपाया गया था। मृतका के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था, हालांकि शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का लग रहा था। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पुलिस ने शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया था और शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed