सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 cadets took educational tour of National Defense Academy Khadakwasla

Rewari News: 50 कैडेट्स ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला का शैक्षणिक भ्रमण किया

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jun 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
50 cadets took educational tour of National Defense Academy Khadakwasla
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का शैक्षणिक भ्रमण करते कैडेट्स। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। सैनिक स्कूल के कक्षा 12वीं के 50 कैडेट्स ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला (पुणे) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान कैडेट्स ने प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड का अवलोकन किया जिसने उनमें सैन्य जीवन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति नई प्रेरणा का संचार किया।
भ्रमण के दौरान विद्यालय के पूर्व कैडेट्स निशांत, अमन रमन और दीपक सांगवान ने एनडीए के 150वें कोर्स से सफलतापूर्वक पास आउट होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अपने पूर्व कैडेट्स को भावी सैन्य अधिकारी के रूप में देखकर वर्तमान कैडेट्स अत्यंत उत्साहित और प्रेरित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट्स ने एनडीए परिसर में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस और समर्पण को निकट से समझा। इसके साथ ही कैडेट्स ने विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों का भी अवलोकन किया जहां उन्हें मराठा इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और जनजातीय संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

भ्रमण के दौरान उत्कृष्ट आवास, भोजन एवं परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम ने कैडेट्स पर गहरा प्रभाव डाला। इस अवसर पर एनडीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यालय के 15 पूर्व कैडेट्स से भी वर्तमान कैडेट्स की विशेष भेंट हुई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण का संदेश दिया।
विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने कहा कि सैनिक स्कूल का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो भविष्य में भारतीय सशस्त्र सेनाओं में देश का गौरव बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed