सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wife used to scold him for taking drugs, husband killed her due to argument

Rewari News: नशा करने पर टोकती थी पत्नी, कहासुनी पर पति ने उतारा था मौत के घाट

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jun 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Wife used to scold him for taking drugs, husband killed her due to argument
मृतका ज्योति का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। पुलिस ने गांव धवाना की बणी में ज्योति कुमारी (26) की हत्या कर शव फेंकने के मामले में आरोपी पति गांव मंदोला निवासी कंवरपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में कंवरपाल ने बताया कि वह नशे का आदी है। इसके चलते पत्नी ज्योति उसे हमेशा टोकती थी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
कहा कि 30 मई की सुबह करीब 10 बजे जब वह शराब पीकर घर आया तो ज्योति के साथ उसकी कहासुनी हो गई। आवेश में उसने गला दबाकर ज्योति को मौत के घाट उतार दिया था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद शव को घर के बाथरूम में छिपाया और घर में ताला लगाकर दोबारा शराब पीने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई को तड़के करीब 3 बजे उसने ज्योति के शव को एक नीले रंग की चटाई में बांधा। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल पर रखकर गांव धवाना की बणी में ले गया और झाड़ियों में फेंककर भाग गया था। पुलिस का कहना है कि अब रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

--------
पिता के बयानों से जुडीं कड़ियां

डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस की मशक्कत के बाद मृतका की पहचान हुई। ज्योति कुमारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव कुमीडीया की रहने वाली थीं। हाल ही में रेवाड़ी के गांव मंदोला में रह रही थी। 2 जून को मृतका के पिता राम आधार ने पुलिस को बताया था कि बेटी ज्योति कुमारी की शादी वर्ष 2018 में गांव मंदोला निवासी कंवरपाल के साथ हुई थी। एक 4 साल का बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद कंवरपाल ज्योति के साथ मारपीट करता था। कंवरपाल नशा करने का आदी था और इसी कारण ज्योति की हत्या की है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर थाना खोल में हत्या की एफआईआर दर्ज करके तफ्तीश शुरू की थी।
------------
31 मई को मिला था झाड़ियों में शव

डीएसपी ट्रैफिक ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 31 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव धवाना की बणी में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर देखा कि शव को एक नीले रंग की चटाई में बांधकर झाड़ियों में छिपाया गया था। मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा था, हालांकि शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का लग रहा था। इस पर पुलिस ने टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके चलते पुलिस ने शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया था और शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed