{"_id":"6a200f46b0d99828fa0f7c3a","slug":"mothers-of-meritorious-students-will-get-the-benefit-of-lado-lakshmi-yojana-rewari-news-c-198-1-rew1001-239541-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेधावियों की माताओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेधावियों की माताओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को अब लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में सरकारी विद्यालयों के 56,820 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें 12वीं कक्षा के 41,260 और 10वीं कक्षा के 15,560 विद्यार्थी हैं। जिले की बात करें तो 10वीं कक्षा के 654 और 12वीं कक्षा के 570 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन सभी विद्यार्थियों की माताएं योजना का लाभ लेने की पात्र होंगी। योजना के तहत पात्र माताओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र माताओं को सरकार द्वारा जारी मोबाइल एप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मार्कशीट, आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण अपलोड करना अनिवार्य होगा। योजना का लाभ केवल उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकार ने जनवरी 2026 में किया था योजना का विस्तार
सरकार ने जनवरी 2026 में इस योजना का विस्तार किया था। इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में शिक्षा को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और अभिभावकों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ेगा और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में भी सुधार देखने को मिलेगा। विभाग द्वारा मेधावी विद्यार्थियों की सूची सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और विद्यालय मुखिया विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें योजना के बारे में जानकारी देंगे तथा पात्र होने पर आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इससे अधिक से अधिक परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
-- -- -- --
पात्र माताओं के आवेदन कराने के निर्देश
उपजिला शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि इससे परीक्षा परिणाम में और सुधार होने की उम्मीद है और जरूरतमंद विद्यार्थियों के परिजनों को आर्थिक लाभ मिल सकेगा। बीईओ के माध्यम से विद्यालय मुखियाओं को संबंधित विद्यार्थियों के परिजनों से संपर्क करके पात्र माताओं के आवेदन कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Trending Videos