सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More applications than seats in Lisana Polytechnic, increased competition

Rewari News: लिसाना पॉलिटेक्निक में सीटों से ज्यादा आवेदन, बढ़ी प्रतिस्पर्धा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jun 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
More applications than seats in Lisana Polytechnic, increased competition
राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव लिसाना स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में निर्धारित सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिससे तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि साफ नजर आ रही है।
संस्थान प्रशासन के अनुसार 12वीं कक्षा के आधार पर संचालित पाठ्यक्रमों की 79 सीटों के लिए अब तक 270 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वहीं 10वीं के आधार पर संचालित कोर्सों की 360 सीटों के लिए करीब 410 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 12वीं के आधार पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून और 10वीं के आधार पर प्रवेश के लिए 10 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी सहित छह प्रमुख डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सीटों से अधिक आवेदन आने से संस्थान में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रवेश प्रक्रिया के तहत हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) देना अनिवार्य किया गया है। साथ ही पीपीपी में आय का सत्यापन होना भी जरूरी है। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और 10वीं कक्षा की अंकतालिका आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
----------------
काउंसिलिंग 10 जून से शुरू, कक्षाएं 14 अगस्त से लगेंगी
10वीं आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जून और दस्तावेज सत्यापन 12 जून तक होगा। प्रथम काउंसिलिंग के लिए चॉइस फिलिंग 16 से 18 जून और सीट आवंटन 19 जून को होगा। रिपोर्टिंग 22 से 24 जून तक करानी होगी। द्वितीय काउंसिलिंग की चॉइस फिलिंग 26 से 30 जून और सीट आवंटन 1 जुलाई को होगा। वहीं 12वीं आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 जून तक और दस्तावेज सत्यापन 8 जून तक होगा। इंटर की मेरिट 9 जून को जारी की जाएगी। प्रथम सीट आवंटन 15 जून और द्वितीय सीट आवंटन 25 जून को होगा। दोनों श्रेणियों में केंद्रीकृत काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर पर मैनुअल काउंसिलिंग होगी। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 14 अगस्त से शुरू होंगी।
----------
वर्जन:

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन करें और दस्तावेज सत्यापन समय पर करवाएं ताकि उन्हें काउंसिलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिक से अधिक विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।-धर्मपाल यादव, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed