{"_id":"6a1fc86d48d0c9eb360ecc42","slug":"chief-minister-s-flying-squad-raids-mahendragarh-municipality-officials-and-employees-found-absent-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्तें की छापेमारी, अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्तें की छापेमारी, अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
लोगों की मिल रही लगातार शिकायत को देखते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग की टीम ने सुबह छापेमारी की गई। छापेमारी के दाैरान सिंचाई विभाग नारनौल के एसडीओ राजेश वर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। छापेमारी के दौरान रवि यादव लिपिक नगर पालिका में हाजिर मिला।
नगरपालिका पहुंची टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महेंद्रगढ़ नगर पालिका महेंद्रगढ़ में आमजन को अपने कार्य करवाने में आ रही समस्याओं की मिल रही लगातार शिकायतों के संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्तें की टीम ने छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कर्मचारियों व अधिकारियों की रिपोर्ट तैयार करके शहरी निकाय विभाग पंचकूला में भेजी गई है।
Trending Videos
नगर पालिका कार्यालय में आमजन को अपने कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मिल रही लगातार शिकायत को देखते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग की टीम ने सुबह छापेमारी की गई। छापेमारी के दाैरान सिंचाई विभाग नारनौल के एसडीओ राजेश वर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। छापेमारी के दौरान रवि यादव लिपिक नगर पालिका में हाजिर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि ने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ कार्यालय में कुल 17 कर्मचारी/अधिकारी पक्के व 03 कर्मचारी एचकेआरएन के नियुक्त है। मुख्यमंत्री उड़नदस्तें की कार्रवाई में नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर, एमई राजेश कुमार, जेई नवदीप, लिपिक मनीषा कुमारी गैरहाजिर मिले। उक्त अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यालय में कोई भी स्वीकृत छुट्टी या मुक्त पंजीकरण में प्रवेश नहीं पाई गई। जिस संबंध में उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के लिए टीम ने शहर निकाय विभाग पंचकुला को लिखा गया। टीम के ओर से कार्यालय में अन्य दस्तावेज और नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को भी जांच किया जा रहा हैं।