{"_id":"6a1ffae718221cb6b90ffaf5","slug":"video-amar-ujala-organized-a-chaupal-program-in-village-pali-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: गांव पाली में अमर उजाला ने आयोजित किया चौपाल कार्यक्रम, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: गांव पाली में अमर उजाला ने आयोजित किया चौपाल कार्यक्रम, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं
गांव पाली में बुधवार को अमर उजाला की ओर से मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत चौपाल चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं रखी। साथ ही अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की गई और उन्होंने भी समाधान का आश्वासन दिया है।
बता दें कि कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसमें ढाणियों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करने, घरेलू बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने, सीवर व्यवस्था विकसित करने और गांव से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की। इसके अलावा पार्क निर्माण, राजीव गांधी खेल परिसर में सुविधाओं का विस्तार, प्रशिक्षक की नियुक्ति, ग्राम सचिवालय और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए बजट जारी करने की मांग भी रखी। इस संबंध बिजली विभाग एसडीओ, डीएसओ, लोकनिर्माण विभाग एक्सईएन से बात की गई और समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने भी इन समस्याओं पर संज्ञान लेने और गांव का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।