{"_id":"6a1f26bb1d101310dd0a6667","slug":"trader-attacked-in-naya-bazaar-hospitalized-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140682-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नया बाजार में व्यापारी पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नया बाजार में व्यापारी पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-17नया बाजार में व्यापारी पर हमले के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। शहर के नया बाजार स्थित बंसल रेडिमेड स्टोर पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे करीब दस युवकों ने हमला कर तोड़फोड़ की और दुकानदार निखिल को घायल कर दिया। घायल दुकानदार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में भय का माहौल है।
श्याम कॉलोनी निवासी नंद किशोर की नया बाजार में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपनी दुकान खोली थी। करीब एक घंटे बाद आठ से दस युवक लाठी-डंडों के साथ दुकान में घुस आए। उस समय दुकान पर नंदकिशोर के पुत्र निखिल बंसल मौजूद थे।
आरोप है कि युवकों ने आते ही निखिल के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे दुकान से बाहर निकालकर भी पीटा। हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही निखिल के पिता व अन्य परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमारे पहुंचते ही युवक हम पर भी हमला करते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
घायल निखिल के भाई अंश बंसल ने बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले कुछ युवकों ने निखिल से पांच लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। नंद किशोर ने बताया कि युवकों द्वारा फिरौती मांगने को लेकर उन्होंने सोमवार को पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने घायल निखिल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और बाजार के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाजार में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। व्यापारियों ने घटना पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
वर्जन:
व्यापारी पर हुए हमले को लेकर तीन टीमें गठित कर दी गई जो जांच में जुटी है। इसमें एक आरोपी को पकड़ लिया गया और बाकी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।-भारत भूषण, डीएसपी, नारनौल।

Trending Videos