सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Monica dead body  found four days later Vrindavan boat accident

वृंदावन नाव हादसा: मोनिका का चार दिन बाद मिला शव, तीन माह पहले हुई थी शादी; पति रहता है ऑस्ट्रेलिया

संवाग न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

23 साल की मोनिका की शादी तीन माह पहले लुधियाना के युवक रजत के साथ हुई थी। मोनिका 10 अप्रैल को वृंदावन में हुए नाव हादसे में यमुना नदी में डूब गई थी। वह अपनी सास के साथ वृंदावन गई थी। 

Monica dead body  found four days later Vrindavan boat accident
मोनिका, मृतका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन में बीते शुक्रवार को हुए नाव हादसे में यमुना में डूबी साढौरा के असगरपुर गांव की मोनिका का शव सोमवार सुबह बंगाली घाट से मिला है। वृंदावन प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। चचेरे भाई संजीव ने बताया हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से मोनिका का शव मिला है। वहां एक मछुआरे ने पानी में शव को उतराते हुए देखकर प्रशासन को सूचित किया। 
Trending Videos


इसके बाद बचाव दल ने रस्सी बांधकर शव को नाव में खींचा और बाहर निकाला। इस सूचना पर वहां पहुंचे मोनिका के परिजनों ने उसकी पहचान की। ऑस्ट्रेलिया गए हुए मोनिका के पति रजत की मंगलवार को भारत पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले लुधियाना में हुई थी शादी
23 साल की मोनिका की शादी तीन माह पहले लुधियाना के युवक रजत के साथ हुई थी। मोनिका 10 अप्रैल को वृंदावन में हुए नाव हादसे में यमुना नदी में डूब गई थी। मोनिका अपनी सास सविता के साथ हादसे का शिकार हुई। नाव पलटने के बाद सविता को सकुशल बचा लिया गया था लेकिन तीन दिन से जारी सर्च अभियान के बाद मोनिका का अभी तक पता नहीं चल पाया था। मोनिका का पति रजत इन दिनों आस्ट्रेलिया में है। वह अपनी सास व लुधियाना के अन्य श्रद्धालुओं के साथ वृंदावन गई थी। वहां भ्रमण के दौरान इनमें से 38 श्रद्धालु नाव पर सवार होकर यमुना का भ्रमण करने लग गई। इस दौरान केसी घाट और बंसीवट के बीच यह नाव एक पीपा पुल से टकराकर पलट गई। हादसे के शिकार लोगों में मोनिका की सास सविता भी शामिल थी। लेकिन मोनिका का कोई पता नहीं चला। बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा गोताखोरों की मदद से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान 13 श्रद्धालुओं के शव तो बरामद हो चुके हैं। लेकिन मोनिका सहित तीन श्रद्धालुओं का अभी तक कुछ पता नहीं चला पा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed