सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   MP Deepender Hooda declared star campaigner for Assam elections

Haryana: कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया स्टार प्रचारक

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

दीपेंद्र हुड्डा असम के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां और जनसभाएं संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हुड्डा की जनसंपर्क क्षमता और युवा नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP Deepender Hooda declared star campaigner for Assam elections
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी शामिल किया गया है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए एकल चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि  परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।
Trending Videos


कांग्रेस की 40 सदस्यीय स्टार प्रचारक सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत कई प्रमुख राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता शामिल हैं। दीपेंद्र हुड्डा को इस सूची में जगह देकर पार्टी ने असम में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने का संकेत दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा असम के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां और जनसभाएं संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हुड्डा की जनसंपर्क क्षमता और युवा नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। असम कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर दीपेंद्र हुड्डा पार्टी की चुनावी तैयारियों को और गति प्रदान करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed