सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panchkula Municipal Corporation scam case

Haryana: पंचकूला नगर निगम गबन मामले की पानीपत तक पहुंची आंच, कोटक महिंद्रा बैंक की तीनों शाखाओं पर पुलिस तैनात

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

पानीपत स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की तीनों शाखाओं पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बैंक के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी व उपभोक्ता को अंदर नहीं जाने दिया गया।

Panchkula Municipal Corporation scam case
बैंक के बाहर पुलिस तैनात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंचकूला नगर निगम में करीब 160 करोड़ रुपये के गबन के मामले की आंच पानीपत तक पहुंच गई है। पानीपत स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की तीनों शाखाओं पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बैंक के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी व उपभोक्ता को अंदर नहीं जाने दिया गया। ऐसे में बैंक कर्मियों के साथ लोगों की सांसें फूली रही। वहीं, नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की भी धड़कन तेज रही।
Trending Videos


कोटक महेंद्रा बैंक की पानीपत में जीटी रोड, सेक्टर-11 और मॉडल टाउन में तीन शाखाएं हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर सोमवार सुबह बैंक खुलने से पहले ही तीनों शाखाओं पर पुलिस पहुंच गई। संबंधित थाने से पुलिस पहुंच गई। बैंक में सुबह नौ बजे ही कर्मियों ने आना शुरू कर दिया। बैंक न खुलने की स्थिति में वे बाहर खड़े हो गए। वहीं, कुछ देर बाद उपभोक्ता पहुंचे तो वे भी बाहर खड़े हो गए। बैंक कर्मी अंदर न जाने की स्थिति में दूसरी तरफ जाकर खड़े हो गए। उपभोक्ताओं ने पुलिस से बैंक न खुलने का कारण पूछा तो किसी को कुछ नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता अंकुर सैनी और संदीप ने बताया कि वे सोमवार को बैंक में आए थे। उनको बैंक बंद मिला। काफी इंतजार के बाद पुलिस से पूछा तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। उनको बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कोई जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed