फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   19-year-old revenue case resolved

Palwal News: 19 साल पुराना राजस्व का मामला सुलझा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
19-year-old revenue case resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। समाधान शिविर में शिकायत देने के महज 10 दिन के भीतर 19 साल पुराने राजस्व मामले का निपटारा कर दिया गया। तहसील पलवल से संबंधित धर्मेंद्र मंगला का इंतकाल दर्ज होने का मामला वर्ष 2007 से लंबित था। समस्या का समाधान होने पर उन्होंने उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और जिला प्रशासन का आभार जताया। धर्मेंद्र मंगला ने बताया कि इंतकाल से संबंधित कार्य लंबित होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने समाधान शिविर में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 10 दिन के भीतर इंतकाल दर्ज करवा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि 19 साल से लंबित मामले का इतनी जल्दी समाधान हो जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निपटारे का प्रभावी माध्यम हैं। इनके जरिये लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed