{"_id":"6adbabab5fc14fda1f0a6799","slug":"a-vibrant-conclusion-to-the-childrens-day-celebrations-palwal-news-c-24-1-pal1008-129483-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बाल दिवस समारोह का रंगारंग समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बाल दिवस समारोह का रंगारंग समापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समारोह में उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष डॉ जयेन्द्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ने के अवसर देने की आवश्यकता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी मोर ने कहा कि परिषद बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
समारोह के दौरान तात्कालिक चित्रांकन, समूह नृत्य, वक्तव्य, प्रश्नोत्तरी, एकांकी, नाटक एवं रंगमंच, हिंदी-अंग्रेजी सुलेख और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हरियाणवी लोकगीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित सुरजीत, डाॅ. महेश, मनोज, कृष्णा, मीनाक्षी, उर्वशी, हेमलता, पूनम और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।